दुनिया के सौ सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 63 भारतीय - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

दुनिया के सौ सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में 63 भारतीय



- लगातार दूसरे वर्ष दिल्ली बनी सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी


- राजस्थान का भिवाड़ी दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर

बर्न। भारत दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित देश के रूप में भी पहचान बना रहा है। स्विटजरलैंड की एक कंपनी आईक्यूएयर द्वारा जारी विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट में दुनिया के सौ प्रदूषित शहरों में से 63 शहर भारतीय निकले हैं। दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से लगातार दूसरे वर्ष दिल्ली ने दुनिया की सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी के रूप में पहचान बनाई है।

वर्ष 2021 के लिए जारी आईक्यूएयर की रिपोर्ट में राजस्थान का भिवाड़ी शहर दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर है। प्रदूषण के मामले में गाजियाबाद दुनिया में दूसरे और चीन का शहर होटान तीसरे स्थान पर है। दिल्ली इस सूची में चौथे स्थान पर है और लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक प्रदूषित राजधानी साबित हुई है। दिल्ली के प्रदूषण स्तर में 2021 में 2020 की तुलना में 15 फीसद वृद्धि हुई है। दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में से दस भारत के हैं।

इस शीर्ष सूची में शामिल अन्य सात शहर जौनपुर, नोएडा, बागपत, हिसार, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा और रोहतक हैं। सर्वाधिक प्रदूषित 15 शहरों में दस भारत के, एक चीन का और शेष चार पाकिस्तान के हैं। इनमें से फैसलाबाद दुनिया में छठे स्थान पर है। अन्य पाकिस्तानी शहर बहावलपुर, पेशावर व लाहौर हैं। दुनिया के सौ सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में से 63 शहर भारतीय हैं। इस तरह प्रदूषण के मामले में भारत दुनिया की अगुवाई कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के अलावा कोलकाता, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु का प्रदूषण स्तर पिछले वर्ष यानी 2020 की तुलना में इस वर्ष यानी 2021 में बढ़ा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```