जून तक 16 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्तिः डॉ. सरमा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जून तक 16 हजार शिक्षकों की होगी नियुक्तिः डॉ. सरमा



गुवाहाटी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि शिक्षक परीक्षा टेट पास करने का यह मतलब कतई नहीं है कि नौकरी मिल गई। यह बात मुख्यमंत्री ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जून तक 16,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला उपायुक्त की अनुमति के बिना कोई भी सरकारी कर्मचारी जिले से बाहर नहीं जा सकता है। अगर कोई दरंग में काम करता है तो शाम को गुवाहाटी नहीं आ सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई इस तरह का वीडियो बनाता है तो सरकार इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज बढ़ाए जाएंगे। आजादी के अमृत पर्व के दौरान हमें ये काम करने होंगे। चर (नदी के छाड़न वाला इलाका) क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। हर निर्वाचन क्षेत्र में मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```