सिलचर सदर थाने में एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से की खुदकुशी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सिलचर सदर थाने में एएसआई ने सर्विस रिवॉल्वर से की खुदकुशी



कछार (असम)। कछार जिला मुख्यालय शहर सिलचर के सदर थाने में तैनात एएसआई गौरविधु सिंह (53) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से स्वयं ही अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह हैरान करने वाली और सनसनीखेज घटना सिलचर सदर थाने में हुई है। सोमवार की शाम 3.20 बजे थाने में अपने डेस्क पर काम करते हुए गौरवधु सिंह ने अचानक रिवाल्वर से अपने के सिर में गोली मार ली।


पता चला है कि गौरविधु करीब तीन साल से सिलचर थाने में कुशलता से काम कर रहे थे। गौरविधु सिंह सिलचर कस्बा से सटे रंगपुर के मैनारबंद गांव के रहने वाले बताये गये हैं। उनकी एक पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। दक्षिण असम रेंज के उपमहानिरीक्षक कंकणज्योति सैकिया, जिला पुलिस अधीक्षक रमनदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दुखद घटना के बारे में पता चलने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि एएसआई गौरविधु सिंह ने आत्महत्या करने का फैसला क्यों किया। ओसी ज्योति हैंडिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस घटना से सदर थाने में शोक व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```