दयानंद सिंह
मोरानहाट। असम के 80 पौर सभाओं का चुनाव सम्पन्न हुआ। शासक दल भाजपा ने लगभग सभी पर जीत हासिल की। अब बारी है पौरपति और उपपौरपति के चुनाव और पौर सभा के गठन की।सभी की नजर चेयरमैन पद के उम्मीदवार के घोषणा पर टिकी है।दो दिन पहले भाजपा प्रदेश समिति द्वारा प्रेषित पर्वेक्षकों ने चराईदेव, सोनारी मे मोरान और सोनारी पौर सभा के भाजपा पार्षदों का साक्षात्कार ग्रहण किया।जिसमें उनके शैक्षणिक योग्यता, प्रसाशनिक दक्षता और राजनीतिक परिपक्वता की जांंच शामिल है।मोरान के ग्यारह मे से 9 पर भाजपा और एक आसन पर सहयोगी अगप जीती है।सभी पार्षदों का एक एक कर साक्षात्कार लेना रहस्य से परे है। गत वर्ष महिला चेयरमैन थी।अतः इस बार पुरुष चेयरमैन बनने के आसार हैं।तीन पार्षदों मे से दो स्नातक एवं एक बारहवीं पास है।जो भी हो दो दिनों के अंदर चेयरमैन के उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि पार्षदों के व्यक्तिगत स्वच्छ छवि पर पर्वेक्षकों ने ज्यादा जोर दिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें