गुवाहाटी-- फैंसी बाजार स्थित सांगानेरिया धर्मशाला में अग्रवाल सभा गुवाहाटी का होली उत्सव समारोह संपन्न हुआ। इससे पहले अग्रवाल सभा गुवाहाटी की एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकनाथ मोर, दीनदयाल सिवोटिया, डॉ श्याम सुंदर परसरामपुरिया, विजय अग्रवाल, नवल किशोर मोर ने महाराजा अग्रसेन एवं महालक्ष्मी के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। सभा की औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने धरती धोरा री गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। राजस्थानी लोक गायक देवकीनंदन एंड पार्टी ने चंग की थाप पर होली के धमाल गीतों की प्रस्तुति दी। जिसकी लय पर सभी बंधुओं ने नृत्य करके होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप भुवावालका और सचिव अशोक कोठारी का सराहनीय सहयोग रहा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें