असम बजट प्रतिक्रिया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम बजट प्रतिक्रिया

 


अमित नागोरी

हाल ही में घोषित बजट को नेटा के अध्यक्ष कमल जालान ने बहुत व्यावहारिक करार दिया है । श्री जालान की माने तो नार्थ ईस्टरन टी एसोसिएशन के सभी अपीलों को बजट में जगह मिली है और इसलिए एसोसिएशन की और से मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व शर्मा और वित्त मंत्री अजंता निओग के प्रति आभार व्यक्त किया ।

चाय बागानों के अंदर पचास चाय पर्यटन परियोजनाओं से असम के पर्यटन क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। चाय बागानों को गैर चाय की खेती की गतिविधियों जैसे कृषि वानिकी, सौर ऊर्जा परियोजनाओं आदि की अनुमति देने से चाय बागानों में अतिरिक्त राजस्व लाने में मदद मिलेगी।

हरी चाय की पत्तियों पर उपकर की छूट 1 जनवरी, 2022 से अगले तीन वर्षों तक जारी रहेगी, इसे भी श्री जालान ने स्वागत योग्य कदम करार दिया है। "असम चाय उद्योग विशेष प्रोत्साहन योजना" (एटीआईएसआईएस) को एक साल और जारी रखने से चाय उद्योग को बड़ी मदद मिलेगी।

बजट में चाय जनजातियों के कल्याण के लिए कई अच्छे प्रस्ताव हैं। चाय बागानों में 436 स्कूल राज्य सरकार के दायरे में लाए जाएंगे और 117 मॉडल हाई स्कूल 10 मई, 2022 से चालू किए जाएंगे, इसे भी श्री जालान ने सरकार की उत्कृष्ट पहल करार दिया हैं।

चाय जनजाति के युवाओं को कुशल बनाना और 800 चाय बागानों में समुदाय आधारित कार्यक्रम आयोजित करना और 2022-23 तक जल जीवन मिशन के तहत 2.9 लाख चाय जनजाति समुदाय को अंतर्भुक्त करने को भी श्री जालान ने सराहनीय करार दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें