असमः माजुली विस उप चुनाव, सातवें चरण के रुझानों में भाजपा को भारी बढ़त - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असमः माजुली विस उप चुनाव, सातवें चरण के रुझानों में भाजपा को भारी बढ़त



माजुली। असम के नदी दीप माजुली की एक सीट के लिए हुए उप चुनाव में सातवें चरण की गिनती के बाद रुझानों में भाजपा उम्मीदवार भुबन गम 32129 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी से काफी आगे चल रहे हैं। कांग्रेस समर्थित राइजर दल के उम्मीदवार चित्तरंजन बसुमतारी 11695 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के उम्मीदवार भाइटी रिचोंग को 995 तथा नोटा पर 803 मत पड़े हैं।


भाजपा 70.42 प्रतिशत मत प्राप्त कर काफी आगे निकल चुकी है। राइजर दल और वामपंथी पार्टी को कुल 27.82 प्रतिशत तथा नोटा पर 1.76 मत मिले हैं। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा की उप चुनाव में जीत तय मानी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें