सिलचर से मदन सिंघल
आज हिन्दी भवन में बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल,रोटरी क्लब आफ ग्रटर शिलचर, मारवाड़ी युवा मंच और बराक हिन्दी साहित्य समिति के तरफ से कछाड़ के उपायुक्त कीर्ति जल्ली, पुलिस सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ रमनदीप कौर, जेसिका लालसिम एडीसी, समाजसेवी सीतालक्ष्मी कन्नन और कविता जैन को सम्मानित किया गया। सभी को उत्तरीय, शाल, मेमेन्टो, पूष्पगुच्छ और अन्य उपहार प्रदान किया गया। लालसिम उपस्थित नहीं हो पाई।
समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा के अलावा मंचासीन थे उदय शंकर गोस्वामी, महाबीर जैन, मूलचंद बैद और बुधमल बैद। दीप प्रज्वलन के बाद समिति के सहसचिव अपर्णा तिवारी, रिंकु काबरा व अंजु बिहानी की अगुवाई में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अध्यक्ष के स्वागत भाषण के पश्चात मूलचंद बैद ने भाषण दिया। समिति के उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू ने प्रास्ताविक भाषण दिया। उपरोक्त महानुभावों के अलावा सुधा मुन्द्रा और कविता डागा ने वक्तव्य दिया। सम्मान समारोह में सहयोग किए डा रंजन कुमार सिंह,पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो, महासचिव दुर्गेश कुर्मी कोषाध्यक्ष बंशीलाल भाटी, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रदीप कुर्मी, प्रचार सचिव लालन प्रसाद ग्वाला, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, राजाराम कोईरी, हरीश काबरा, अनन्तलाल कुर्मी, मनोज कुमार शाह,प्रमोद शर्मा, रतनलाल मरोठी, शांति लाल डागा, पंकज नाहर, उर्मिला काबरा, कान्ता राठी, सुमन तपारिया, रुपा काबरा, शांति लाहोटी, पूजा बैद, पार्वती भाटी और अन्य। समारोह में उपस्थित थे संतोष चोपड़ा, विमला देवी बैद, आशालता भूरा, बबीता डागा, राजू देवी बैद, मंजु बुच्चा, रेखा चोरड़िया, जयश्री बैद, नैना बैद, सोहनी मरोठी, संजु रांका, संजु कोठारी, बिन्दु चोरड़िया, सरिता लोढ़ा, सरोज बरडिया, अलका बैद, मंजु पटावरी, कुसुम मालू, संतोष रांका, अमिता बरड़िया, मधु दूगड़ और अन्य। समारोह में धन्यवाद ज्ञापन दुर्गेश कुर्मी और समारोह का संचालन प्रदीप कुर्मी व बबीता डागा ने किया। राष्ट्र गान के साथ ही समारोह का समापन हो गया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें