गुवाहाटी-' भिक्षु सामायिक संस्था का रजत जयंती समारोह तेरापंथ धर्म स्थल गुवाहाटी मे संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया।भिक्षु अष्टकम के द्वारा अचार्य भिक्षु की स्तुति की गई। संस्था की संस्थापक मुन्नी देवी डोषी, तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष शांतिलाल कुंडलिया, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू भंसाली, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष आशीष कोचर,अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल डोषी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष रामचंद्र संचेती, ज्ञानशाला संयोजक अरुण बोथरा को मंचासीन करवाया गया। भिक्षु सामायिक संस्था के 25 वर्ष के सफर में कोकीला सुराणा ने संस्था के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। स्थानीय सभी संस्था के पदाधिकारी गणों द्वारा संस्था की रजत जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। तत्पश्चात संस्था के प्रति मुन्नी देवी डोषी के अंतर भाव को बजरंग लाल डोसी ने प्रस्तुत किया। जिस के कुछ संस्करण में विशेष कामयाबी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पधारी विशिष्ठ व संस्था से जुड़ी हुई बहनों का सम्मान संस्था के द्वारा किया गया। सभी बहनों के द्वारा आचार्य भिक्षु की स्तुति गीत के द्वारा की गई। संस्था के सभी बहनों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन अरुणा बैद ने किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।जिसमें नृत्य की प्रस्तुति सुनीता दुग्गड, सलोनी दुग्गड, श्वेता डोषी, एकता डोषी के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। संस्था की बहनों के द्वारा हास्य लघु नाटिका का मंचन किया गया। धार्मिक प्रश्नों का सिलसिला भी चलता रहा। इसके बाद आचार्य भिक्षु गीतिकाओं का सामूहिक संगान किया गया। बजरंग लाल डोषी, अमित सुराणा, पंकज सुराणा व संस्था की सभी बहनों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन रेणु सेठीया व सुनीता दुग्गड के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समाज के विशिष्ठ जनों के साथ-साथ संस्था की सारी बहनों की गरिमामय उपस्थिति रही। मंजू दुग्गड के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें