गुवाहाटी-- गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव मे नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके चलते जिला उपायुक्त के कार्यालय के सामने एवं मुख्य सड़क एमजी रोड पर भयंकर भीड़ जमा होने से यातायात भरी रूप से प्रभावित हुआ। 19 अप्रैल को होने वाले गुवाहाटी नगर निगम के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के 53 उम्मीदवार, भाजपा घटक दल असम गण परिषद के 7 उम्मीदवार, कांग्रेस के 60 उम्मीदवार, आम आदमी पार्टी के 42 उम्मीदवार व बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार समेत कुल 213 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर निगम चुनाव में पहली बार महिलाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता देते हुए उनके लिए इस चुनाव में 50% सीटें आरक्षित की गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता, शशांक ज्योति डेका के साथ पूर्व गुवाहाटी के विधायक भाजपा उम्मीदवार प्रमोद स्वामी व भूतपूर्व मेयर मृगेन शरणीया के साथ नामांकन पत्र के समय उपस्थित थे। इसके अलावा भाजपा के सांगठनिक महासचिव फनींद्र नाथ शर्मा, गुवाहाटी संसदीय क्षेत्र के सांसद क्वीन ओझा,पूर्व सांसद रमेश डेका के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता अपने उम्मीदवारों का हौसला बढ़ा रहे थे। पश्चिम गुवाहाटी अगप के विधायक रमेद्र नारायण कविता भी अपने उम्मीदवार के साथ खड़े दिखे। हालांकि कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अपने उम्मीदवार के साथ नहीं दिखा।इस बार नगर निगम चुनाव में हिंदीभाषी के 5 से अधिक उम्मीदवारों ने आज पर्चा भरा। 31 नंबर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी रत्ना सिंह, 15 नंबर वार्ड से सौरभ झुनझुनवाला अन्य, 16 नंबर वार्ड से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद स्वामी, कांग्रेस के उम्मीदवार दीपक प्रसाद, आप के उम्मीदवार रामा परिहार व निर्दलीय उम्मीदवार गौतम शर्मा के अलावा अन्य कई अन्य कई ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हिंदी भाषियों का गढ कहे जाने वाले फैंसी बाजार में इस चुनाव में हिंदी भाषी प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावनाएं हैं। हालांकि नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि अभी बाकी है। इसके पश्चात ही राजनीति का माहौल तय होगा।
!->
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें