विजय नगर से विनीत अग्रवाल
सी.आर.पी.एफ देश में असमाजिक तत्वों से निपटने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ जन सेवा कार्यों में भी अपना कर्तव्य बखूबी से निभाती रही है। सी.आर.पी.एफ की 175 वीं वाहिनी ने अपने कर्तव्य को निष्ठापूर्वक पालन करते हुए तथा महानिदेशालय, केरिपुबल के दिये गये निर्देशानुसार से आज दिनांक 25/03/2022 को Veterans Day मनाया गया। इस अवसर पर 175 बटालियन के प्राधिकार क्षेत्र कामरूप (ग्रामीण) के अंतर्गत रहने वाले 10 सेवानिवृत्त योद्धा / दिग्गजों को Veterans Day के उत्सव पर 175 बटालियन मुख्यालय में आमंत्रित किया गया। श्री सुभाष चन्द्र शर्मा, कमाण्डेन्ट, 175 बटालियन केरिपुबल द्वारा परम्परा के अनुसार उन्हें गुलदस्ता एवं गमछा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त योद्धा / दिग्गजो से उनके द्वारा सेवा के दौरान उनके अनुभवों एंव कार्यों के बारे में चर्चा किया गया। कमाण्डेंट महोदय ने सेवानिवृत्ति के बाद उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा किया गया और कमाण्डेंट द्वारा उनकी समस्याओं का समुचित निदान करने हेतु आश्वासन भी दिया गया। के०रि०पु0बल 175 बटालियन इस अवसर पर 175 वीं वाहिनी के श्री के० एल० धीमान द्वि० कमा० अधिकारी श्री रवि श्रीवास्तव उप कमांडेन्ट, श्री अब्दुल रहीम, उप कमांडेन्ट, डॉ० अनिल कुमार ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिकों के साथ सेवानिवृत्त योद्धा / दिग्गज कार्मिक सिपाही / जीडी (महिला) सिन्तेवाला बैस्या (सेवानिवृत्त), हव० / जीडी मन्तुराम बैस्या (सेवानिवृत्त), हव० / जीडी बसन्ट डेका (सेवानिवृत्त), हव0 / जीडी कनक चन्द्र दास (सेवानिवृत्त), सिपाही / जीडी दिनेश बेजबरुवा (सेवानिवृत्त) हव० / जीडी महम्मद दिलवार आली (सेवानिवृत्त), हव0 / जीडी ए० सी० डेका (सेवानिवृत्त), हव0 / जीडी प्रमोद चन्द्र दास (सेवानिवृत्त) सह० उप० निरीक्षक / जीडी सचिन चन्द्र दास (सेवानिवृत्त) और सह० उप० निरीक्षक / जीडी बिचित्रा डेका (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने उपस्थित सेवानिवृत्त कार्मिकों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कार्मिकों में उत्साह, उच्च मनोबल तथा खुशी नजर आयी तथा सभी सेवानिवृत्त योद्धा / दिग्गजों ने 175 वीं वाहिनी की तहे दिल से प्रशंसा की










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें