डिब्रूगढ़ में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के लिये कोविड-19 टीकाकरण शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

डिब्रूगढ़ में 12 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के लिये कोविड-19 टीकाकरण शुरू




ज्योति खाखोलिया


डिब्रूगढ़। डिब्रूगढ़ में 16 मार्च को आयु वर्ग (12-14 वर्ष) के कोविड-19 टीकाकरण का उद्घाटन किया गया। जिला का कुल लक्ष्य 37,951 है। सहर की नंदेश्वर चक्रवर्ती हाई स्कूल 80,सागर समिति एचई स्कूल 20,शांतिपारा बंगाली हाई स्कूल 20 टीकाकरण किया गया। डिब्रूगढ़ के उपायुक्त बिस्वजीत पेगू ने एडीसी (स्वास्थ्य) बिस्वजीत फुकन, डॉ राजीव कुमार बरूआ, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य, डिब्रूगढ़ की उपस्थिति में नंदेश्वर चक्रवर्ती हाई स्कूल में टीकाकरण अभियान का उद्घाटन किया। डॉ बिस्वजीत बरुआ, डीआईओ, डिब्रूगढ़ के साथ बंदना कोंवर, नंदेश्वर चक्रवर्ती हाई स्कूल की प्रधानाध्यापक और स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित थे। बायोलॉजिकल ई लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा निर्मित एक नया वैक्सीन नाम CorBEvex, इन आयु वर्गों के लिए प्रशासित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें