दयानंद सिंह
मोरानहाट। चराईदेव जिला के मोरानहाट थाना अंतर्गत कचुमारी दिरै नदी के किनारे शुक्रवार को सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ।मनरेगा के अधीन काम करनेवाले लोगों ने महिला के शव को देखा तथा ग्रामीणों को खबर दी।खबर मिलते ही मोरानहाट थाना पुलिस भी पहुंची।उसकी पहचान ककरामरा निवासी मामनी गोड़ (30)के रुप मे हुई।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांंच शुरू कर दी।घरवालों ने बताया कि गुरुवार को दोपहर मामनी ने अपने बच्चों से कहा कि वह अपने मैके ढेलागुड़ी आधार कार्ड बनवाने जा रही है तथा शाम को वापस आ जाएगी।मृतक के पास से " मामनी 12 "लिखा हुआ कार्ड तथा एक पासपोर्ट साइज का फोटो बरामद हुआ। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें