दयानंद सिंह
मोरानहाट। डिब्रुगढ़ जिला के खोवांग ब्लॉकप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को बन्ध्याकरण शिविर आयोजित किया गया था।डिब्रुगढ़ के जाने माने शल्य चिकित्सक और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव गोगोई के नेतृत्व मे तीस महिलाओं का बन्ध्याकरण का लक्ष्य था।उन्तीस महिलाओं का सफलतापूर्वक बन्ध्याकरण सम्पन्न हुआ।जब अंतिम अर्थात 30 नंबर महिला को आपरेशन कक्ष मे ले जाया गया तो आपरेशन के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सेपन बागान के 12नंबर साउरा लाईन के राजु साउरा की पत्नी दसमी साउरा (26)की मृत्यु की खबर मिलते ही भारी संख्या में लोग खोवांग स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए।मोरान की राजस्व अधिकारी डा. संगीता शर्मा और खोवांग थाना प्रभारी स्थिति को संभालने की कोशिश करने लगे। लोग चिकित्सक के खिलाफ कार्यवाही करने ,घटना की जांंच करने,मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति देने की मांग करते हुए मोरान राजस्व अधिकारी को मांग पत्र सौंपा।लोग कार्यवाही नहीं होने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार नहीं थे।देर रात राजस्व अधिकारी द्वारा आश्वासन मिलने पर लोगों ने शव पुलिस को सौंपा।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही महिला की मृत्यु के रहस्य से पर्दा उठेगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें