अमित नागोरी
गोलाघाट खाद्य सुरक्षा विभाग के सौजन्य एवं जिला प्रशासन तथा संयुक्त निदेशक जिला स्वास्थ्य सेवा गोलाघाट के सहयोग से खाद्य व्यापारी पंजीकरण एवं अनुज्ञापत्र मेला का आयोजन किया गया । उक्क्त मेले में खाद्य व्यापारियों ने भाग लिया और पंजीकरण करके अनुज्ञापत्र भी संग्रह किया । कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जिला उपायुक्त मृगेश नारायण बरुआ ने कहा कि सभी खाद्य व्यापारियों के लिए पंजीकरण और अनुज्ञापत्र अनिवार्य है । उन्होंने व्यवसायियों से आह्वान किया कि वे अपना नाम दर्ज कर सरकार व प्रशासन को सहयोग करें। उनका कहना है कि होटल व्यवसाय और खाद्य तैयार करने वाले व्यवसाय में शामिल छोटे और बड़े सभी व्यवसायों के लिए अनुज्ञापत्र खाद्य व्यवसाय की एक सामान्य शर्त है। उन्होंने कहा कि खाद्य तैयार करने के क्षेत्र में कार्यरत आत्म सहायक गुट को भी पंजीकरण कराने की जरूरत है । उन्होंने प्रत्येक व्यापारी से सतर्क रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में भाग लेते हुए गोलाघाट जिला स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक डॉ. अरुण चंद्र महंत ने कहा कि जो लोग खाद्य व्यवसाय करने की सोच रहे है , उन्हें खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से लाइसेंस प्राप्त करना चाहिए । उन्होंने खाद्य जनित बीमारी के जोखिम को कम करने के साथ-साथ सुरक्षात्मक उपायों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कारोबारी समुदाय से नाम दर्ज कर खुद की सुरक्षा के साथ अन्य लोगो की सुरक्षा मुहैया कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जोरहाट अंचल के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिनी गोहाई ने किया । उन्होंने जिले के सभी खाद्य व्यापारियों से नाम दर्ज कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भाग लेने का आह्वान किया । इस मौके पर खाद्य सुरक्षा डिजिग्नेटेड अधिकारी बिरंची कुमार कारजी , अस्पताल अधीक्षक डॉ सुरेंद्र नाथ तामूली , वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अनन्त बरुवा , डॉ हीरेन सैकिया , डॉ रणजीत हज़ारिका और अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें