सिलचर से मदन सिंघल
सिलचर शहर में गणगौर महोत्सव के लिए रोजाना बंदोरा निकाला जा रहा है तथा मां गणगौर की पूजा की जा रही है. श्रीमती सुमन शुशील तापङिया ने मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में अपने परिवार के साथ गणगौर महोत्सव के उपलक्ष्य में बहू श्रुति, निकिता तथा पुत्र शांतनु की उपस्थिति में गीत नृत्य विभिन्न खेलों के आयोजन के साथ गणगौर उत्सव मनाया. विजेताओं को इनाम दिए गए. रात्रि भोज में अनेक परिवारों ने हिस्सा लिया. श्री शुशील तापङिया ने बताया कि आमंत्रित अतिथियों में महेश्वरी समाज अग्रवाल जैन सहित संपूर्ण समाज की महिलाओं को बहुओं एवं बेटों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया. नृत्य संगीत के साथ भव्य आयोजन किया गया. नयीनवेली बहू निकिता के लिए यह आयोजन किया गया. ज्ञातव्य है कि गणगौर महोत्सव के दिन महेश्वरी समाज द्वारा शिलचर शहर में हर वर्ष की भांति शौभायात्रा निकाली जायेगी.







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें