कोकराझार में गोरिया मोरिया देशी जातीय परिषद ने रखा 10 घंटे का अनशन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कोकराझार में गोरिया मोरिया देशी जातीय परिषद ने रखा 10 घंटे का अनशन



अनशनकारियों ने बीटीआर केे मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो को भेजा ज्ञापन


कोकराझार (असम)। कोकराझार जिले के उपायुक्त कार्यालय के समीप चिल्ड्रेन पार्क में गोरीया, मोरीया देशीय जातीय परिषद ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।

सोमवार को गोरीया, मोरीया देशीय जातीय परिषद का 10 घंटे का अनशन सुबह 7 बजे से उपायुक्त कार्यालय के पास चिल्ड्रेन पार्क में शुरू हुआ। परिषद की प्रमुख मांगों में बीटीआर में रह रहे गोरीया मोरीया देशीय लोगों का जनजातिकरण करना, बोडो अंचल के बीटीआर में भूमि का अधिकार, बीटीसी परिषदीय राजनीति में राजनैतिक अधिकार सुनिश्चित करना, बीटीआर में गोरीया मोरीया लोगों की उन्नति के लिए गोरीया मोरीया देशीय उन्नयन बोर्ड का गठन आदि शामिल हैं। अनशनकारी परिषद के पदाधिकारियों ने कोकराझार उपायुक्त के जरिये बीटीसी के मुख्य कार्यकारी पार्षद प्रमोद बोडो को एक ज्ञापन भेजा है। गोरीया मोरीया देशीय जातीय परिषद के बीटीआर समन्वय समिति के अध्यक्ष शेख सलिम पाटगीरी ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो आने वाले दिनों में गोरीया मोरीया देशीय जातीय परिषद अपना आंदोलन तेज करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें