असम: गिद्ध के शरीर पर जीपीएस लगा मिला - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम: गिद्ध के शरीर पर जीपीएस लगा मिला





बाक्सा (असम)। बाक्सा जिला के बरमा पुलिस थाना अंतर्गत मोदाघाट इलाके में एक पेड़ पर विलुप्त प्रजाति के गिद्ध के पंख पर जीपीएस लगा देखे जाने के बाद घटना की जानकारी पुलिस एवं वन विभाग को दी गई।


शनिवार को वन विभाग ने बताया है कि मौके पर बाटाबारी रेंज से वन विभाग की एक टीम पहुंची। वन विभाग ने गिद्ध को पकड़ा। गिद्ध के पंख पर जीपीएस लगा पाया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल के बाद पाया कि गुवाहाटी के रानी में गिद्धों के संरक्षण और प्रजनन केंद्र की ओर से जीपीएस लगाया गया था।

हालांकि, गिद्ध के शरीर में जीपीएस क्यों लगाया गया है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई है। पकड़े गए गिद्ध को फिर से रानी से आए गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र के लोगों को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें