गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 15 से अनेश भीलवाड़िया निर्दलीय उम्मीदवार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 15 से अनेश भीलवाड़िया निर्दलीय उम्मीदवार



गुवाहाटी-- गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 15 से अनेश भीलवाड़िया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर देने से वार्ड में प्रतिद्वंदिता काफी रोचक हो गई है। इससे पहले के नगर निगम चुनाव में इनकी धर्मपत्नी सुनीता भीलवाड़िया भाजपा की टिकट पर पार्षद बनी थी। जो अपने कार्यकाल में अपने पति के साथ अपने वार्ड में कई विकास मूलक कार्यों से जुड़ी हुई थी एवं दोनों ही मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। लेकिन इस चुनाव में दावेदारी साबित करने के पश्चात भी अनेश भीलवाड़िया को भाजपा से टिकट नहीं मिली। अतः भीलवाड़िया ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना भाग्य आजमाने के लिए पर्चा भर दिया। गौरतलब है कि अनीश भीलवाड़िया कई सामाजिक संस्थाओं में युवा कार्यकर्ताओं के रूप में जाना जाता है ओर अपने वार्ड के मतदाताओ की सेवा मे हर वक्त तैयार रहता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```