रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- यह अदालत का काम नहीं - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग खारिज, हाई कोर्ट ने कहा- यह अदालत का काम नहीं



नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न सम्मान देने की मांग खारिज कर दी है। कार्यकारी चीफ जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ये काम कोर्ट का नहीं है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ये किस तरह की याचिका है। कोर्ट जब याचिकाकर्ता पर जुर्माना लगाने जा रही थी तब याचिकाकर्ता के वकील एके दुबे ने याचिका वापस ले ली। याचिका राकेश कुमार ने दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि रतन टाटा ने पूरी उम्र देश के कल्याण में लगाया है। रतन टाटा ने उद्यमियों को आगे बढ़ने का काफी मौका दिया। याचिका में कहा गया है कि रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटने के बाद व्यक्तिगत तौर पर भी स्टार्टअप में निवेश किया।

याचिका में कोरोना संक्रमण के दौरान रतन टाटा के योगदान का जिक्र किया गया था। याचिका में कहा गया था कि देश के लिए महती योगदान देने वाले 48 लोगों को भारत रत्न दिया गया है। सोशल मीडिया पर रतन टाटा को भारत रत्न देने की लगातार मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रतन टाटा को 2000 में पद्मभूषण और 2008 में पद्मविभूषण से नवाजा गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```