जेसीआई बरपेटा रोड ने बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान - बांटे जुते एवं मौजें - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जेसीआई बरपेटा रोड ने बच्चों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान - बांटे जुते एवं मौजें







बरपेटा रोड। "मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है" को आत्मसात किया जेसीआई बरपेटा रोड ने ,अपने स्थापना के आरम्भिक काल से ही सेवा प्रकल्प के माध्यम से मानवीय मूल्यों की प्रतिरक्षा के लिये विगत 6 वर्षों से तत्पर है। चार वर्ष पूर्व 2018 में जेसीआई बरपेटा रोड ने मादुलिझार दक्षिण माछगांव एल पी स्कूल को गोद लिया एवं स्कूल में पक्के कमरे बनाने का कार्य सम्पादित करने में जुटे है तथा समसामयिक आवश्यकताओं को पूर्ण करती आयी है। इसी कङी में आज स्कूल के 90 गरीब बच्चों को तथा मिड डे मील तैयार करने वाली तीन कर्मचारियों को जूते एवं मौजे वितरित किए गये। गरीब किसानों के इन 90 बच्चों जिन्होंने कभी स्कूल में जूते नहीं पहनें, आज उन्के चैहरे की खुशी आत्मिक सुख प्रदान कर रही थी। ये नेक कार्य स्व: तुषार खेतान की जन्म तिथि पर उनके बहन-जीजा एवं जेसीआई बरपेटा रोड के सदस्य जेसी रितिका-आशीष चौधरी की रचनात्मक भागीदारी से तथा बाटा कम्पनी के सौजन्य से सम्पादित हुआ। स्वं तुषार खेतान की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। जेसी रितिका चौधरी के भाई तुषार खेतान की हाल ही में सङक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी | विद्यालय में आयोजित समारोह में बरपेटा रोड समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्रीधर जी शर्मा , गिरधारी लालजी बिमलावदेवी चौधरी की उपस्थित थी। श्रीधर जी शर्मा ने वक्तव्य में स्कूल में रूम बनाने के लिए जेसीआई बरपेटा रोड को सहयोग देने का ऐलान किया तथा जेसीआई बरपेटा रोड के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने की आदत बनाना ही समाज की दशा और दिशा को सुधारना है,समता ही सामाजिक सरोकार है इसीलिए परोपकार हमारे जीवन का महत्वपूर्ण कार्य होना चाहिए। गिरधारीलाल जी विमला देवी चौधरी ने भी अपने वक्तव्य में स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे जेसीआई बरपेटा रोड के कार्यों की सराहना की। जेसीआई बरपेटा रोड के अध्यक्षा जेसी रीतु सुरेका धिरासरिया ने अपने स्वागत उद्घोष में सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि जेसीआई बरपेटा रोड इन बच्चों कि उत्तरोत्तर प्रगति के लिए प्रयास करता आया है और आगे भी करता रहेगा।
इससे पूर्व विद्यालय में आज खेल उत्सव भी जेसीआई की और से आयोजित किया गया एवं पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम संचालक जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया ने बहुत ही सुंदर तरीके से कार्यक्रम को संचालित किया। विद्यालय के प्रिंसिपल व निवर्तमान प्रिंसीपल तथा गणमान्य समाज बन्धुऔ का फूलाम गमछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। । खेल उत्सव की संयोजिका जेसी् पिंकी सराफ एवं जेसी निशा पटवारी ने बहुत ही शानदार ढंग से खेलों का आयोजन किया, बच्चों ने भी इसमें काफी रूचि दिखाई तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जेसीआई बरपेटा रोड के सदस्य जेसी स्नेहा खेमका, जेसी स्वाति पटवारी ,जेसी ममता बांठिया , जेसी आशीष चौधरी व जेजे बरपेटा राइजर्स के जुनियर जेसीस ने भी रचनात्मक सहयोग प्रदान किया।

ये प्रेष विज्ञप्ति जेसीआई बरपेटा रोड के सचिव जेसी अंजनी कुमार जाजोदिया द्वारा सर्व साधारण की जानकारी हेतु प्रेषित।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें