निखिल कुमार मुंदड़ा
होजाई। होजाई निवासी व स्वर्गीय सीताराम सरावगी के जेष्ठ पुत्र प्रभात कुमार सरावगी (74) का आज अपराहन 4:00 बजे वृंदावन में निधन होने के समाचार से होजाई में उनके शुभचिंतकों व परिवार के सदस्यों में शोक की लहर छा गई। धर्म परायण मिलनसार स्पष्टवादी प्रभात सरावगी विगत कई वर्षों से वृंदावन में रह रहे थे। उनके निधन पर समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है। वही इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों को मनोबल प्रदान करें।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें