लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी में 16 दिवसीय श्री हनुमान जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर के श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी में 16 दिवसीय श्री हनुमान जन्म महोत्सव का भव्य आयोजन



लखीमपुर। धर्म नगरी लखीमपुर शहर में लंबे अंतराल के पश्चात चैत्र नवरात्र, श्री राम नवमी एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 2 अप्रैल 2022 से 17 अप्रैल 2022 तक श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी प्रांगण में एक विशाल अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है । श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी समिति के तत्वावधान में गठित श्री हनुमान जन्म महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 16 दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान का श्रीगणेश श्रीरामचरित्र मानस के नवाह्नपारायण पाठ से किया जायेगा जिसका समापन अनुष्ठान मे आवाहित सभी देवी देवताओं की बिदाई एवम फल प्राप्ति के पश्चात् होगा। नव वर्ष विक्रम संवत 2079 के प्रथम दिन अर्थात 2 अप्रैल शनिवार से 10 अप्रैल रविवार तक श्री राम चरित्र मानस के नवाह्नपारायण पाठ लखीमपुर के भक्तों द्वारा सुबह 6:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक एवं रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक किया जाएगा उसके पश्चात दिनांक 10 अप्रैल रविवार कि सुबह श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण एवं मंदिर में प्रतिष्ठित देवी देवताओं की मूर्तियों का पुष्पों से भव्य श्रृंगार करने के पश्चात सुबह 10:51 पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा उसके बाद आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा । इसके अलावा 10 अप्रैल के दिन ही तिनसुकिया से आमंत्रित सुंदरकांड समिति जिसके चेयरमैन, अध्यक्ष एवं सचिव खुद संकट मोचन बालाजी महाराज है उसी सुंदरकांड समिति के कार्यकर्ताओं के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ नाना प्रकार की धार्मिक झांकियों एवं धार्मिक नृत्य के साथ श्री श्री सीताराम जी ठाकुर बाड़ी मंदिर प्रांगण में बनाए गए भव्य पंडाल में रखा गया है। इस अनुष्ठान के दसवे दिन अर्थात 11 अप्रैल की रात्रि 8:00 से 11:00 तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं 12 अप्रैल की रात्रि 7:30 बजे से श्री सुंदरकांड सत्संग मंडली उत्तर लखीमपुर द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ रखा गया है ।उसके अलावा दिनांक 13 अप्रैल से श्री हनुमान जन्म महोत्सव तक अर्थात 16 अप्रैल तक लंबे अंतराल के पश्चात श्री हनुमान जी महाराज के बीज मंत्र "श्री राम जय राम जय जय राम" का अखंड हरी कीर्तन, अखंड हवन, अखंड हनुमत ज्योति, अखंड सुंदरकांड पाठ, अखंड हनुमान चालीसा पाठ, इत्यादि सुचारू रूप से चलते रहेंगे । श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अयोजित इस यज्ञ अनुष्ठान मैं चल रहे अखंड हरिकीर्तन का समापन दिनांक 16 अप्रैल के सुबह 7:00 बजे होगा उसके पश्चात 7:00 से 8:15 तक "हरि शरणम" कीर्तन करने के पश्चात 8:15 बजे से 9:15 बजे तक इस अनुष्ठान में चल रहे अखंड हवन की पूर्णाहुति की जाएगी उसके पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा । इतना ही नहीं इस पावन अवसर पर दोपहर 2 बजे लखीमपुर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए अखंड हनुमत ज्योति के साथ कीर्तन करते हुए हाथों में ह हनुमान हनुमंत ध्वज लेकर गगनभेदी जयकारे लगाते हुए एक विशाल शोभायात्रा श्री श्री सीताराम जी ठाकुरबाड़ी से निकाली जाएगी जो की श्री हनुमान मंदिर में जाकर सिमट जाएगी । इस विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए समिति द्वारा सभी भक्तों से दोपहर 1:00 बजे से अपने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद करके आने का अनुरोध किया है । उसके पश्चात इस अनुष्ठान के अंतिम दिन अर्थात 17 अप्रैल की दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक श्री श्री सीताराम जी ठाकुर बाड़ी प्रांगण में मां अन्नपूर्णा की असीम कृपा से संकट मोचन बालाजी महाराज का महाप्रसाद चलता रहेगा तथा रात्रि 8:00 बजे इस यज्ञ अनुष्ठान में आवाहित सभी देवी देवताओं को विदाई देने के पश्चात श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन किया जाएगा । श्री श्री सीताराम जी ठाकुर बाड़ी समिति एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा सभी सज्जनों से अपने इष्ट मित्रों सहित इस यज्ञ अनुष्ठान में अंश ग्रहण कर अक्षय पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```