गुवाहाटी। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) मुख्यालय गुवाहाटी के मालीगांव स्थित कामाख्या रेल स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों को स्वच्छ तथा साफ करने के लिए एक अत्याधुनिक मशीन लगायी गयी है। पहली बार कामाख्या स्टेशन पर इस प्रकार की मशीन लगायी गयी।
इस अत्याधुनिक मशीन के द्वारा अपने आप बहुत कम समय में ट्रेन के डिब्बों की सफाई की जाएगी। सफाई के लिए मशीन अपने आप काम करेगी।
इस संदर्भ में मंगलवार को पूसीरे के मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि पहली बार इस तरह की अत्याधुनिक मशीन को लगाया गया है जो बहुत कम समय में ट्रेन के सभी डिब्बों की सफाई करेगा। जिससे ट्रेन के डिब्बों को स्वच्छ और साफ किया जा सकेगा।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें