-एलएलबी फाइनल परीक्षा में असम में अर्जित किया प्रथम स्थान
हाल में ही घोषित गुवाहाटी विश्वविद्यालय की एलएलबी फाइनल परीक्षा में होजाई के स्थानीय अजमल कानून कॉलेज के छात्र निखिल कुमार मुंदड़ा ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निखिल वरिष्ठ पत्रकार रमेश-संगीता मुंदड़ा के पुत्र है तथा स्वयं युवा पत्रकार के रूप मे अन्ग्रेजी एवं हिन्दी अखबारो मे सेवा दे रहे है। निखिल की सफलता पे अजमल फाऊंडेशन, आम्सू, होजाई जिला पत्रकार संस्था तथा समाज के विभिन् संगठनों ने शुभकामनाएं देने के साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है। निखिल की सफलता से होजाई में खुशी का माहौल कायम है







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें