नई दिल्ली। यूक्रेन के घटनाक्रम को लेकर चल रही हो कूटनीतिक सरगर्मी के बीच रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव गुरुवार को शाम दो दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे।
लावरोव आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय और विश्व मामलों पर विचार विमर्श करेंगे। रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रूसी विदेश मंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है।
नई दिल्ली पहुंचने के पहले लावरोव ने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाली एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था का खात्मा हो गया है। आज दुनिया बहुध्रुवीय बन गई है, जिसमें सभी देश बराबर और संप्रभु हैं। कोई भी देश दोयम दर्जे का नहीं है। सभी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों और राष्ट्र के अनुरूप अपनी भूमिका निभाने की स्थिति में हैं।
.jpeg)






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें