गुवाहाटी-- शीतला अष्टमी के दिन गुवाहाटी स्थित शीतला मंदिरों में शीतला पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। नगर के फैंसी बाजार स्थित सीताराम ठाकुरबाड़ी में स्थापित शीतला मंदिर, एचबी रोड स्थित गोविंद देव ठाकुरबाड़ी शीतला मंदिर, साधना मंदिर स्थित शीतला मंदिर, शराब भट्टी स्थित शिव शक्ति शीतला हनुमान मंदिर, चाबी पुल स्थित रामजानकी शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं ने ठंडा व बासी भोजन भोग लगाकर शीतला माता की पूजा की। गौरतलब है कि शीतला अष्टमी के दिन एक दिन पूर्व पकाया गया खाद्य पदार्थ अष्टमी के दिन चढ़ाया जाता है।राजस्थान लोक संस्कृति की परंपरा के अनुसार शीतला माता की पूजा बच्चों को चेचक बीमारी से बचाने के लिए की जाती है। इस दिन घर में चूल्हा नहीं जलता एवं कोई भी ताजा भोजन नहीं बनाया जाता।एक दिन पूर्व बनाया हुआ बासी भोजन ही घर के सभी सदस्य ग्रहण करते हैं। शीतला अष्टमी के दिन ही 16 दिवसीय गणगौर उत्सव के अंतर्गत बड़ी गणगौर की शुरुआत होती है। होलिका दहन के दूसरे दिन छोटी गणगौर से गणगौर उत्सव का शुभारंभ किया जाता है एवं शीतला अष्टमी के दिन बड़ी गणगौर की शुरुआत हो जाती है। इस अवसर पर शीतला अष्टमी के दिन नव विवाहित महिला कुंवारी युवतियां कुम्हार के घर जाकर उससे गणगौर की प्रतिमा बनाने के लिए मिट्टी देने का अनुरोध करती है। एवं मांगलिक गीत गाते हुए वे मिट्टी ग्रहण करती है। उस मिट्टी से गणगौर की प्रतिमा बनाकर बड़ी गणगौर पूजा की शुरुआत करती है।
!->
शीतला अष्टमी पर शीतला मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड, आज से बड़ी गणगौर की शुरुआत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें