माँ बनने वाली हैं सोनम कपूर, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माँ बनने वाली हैं सोनम कपूर, फैंस के साथ साझा की खुशखबरी

 


बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिस्ट एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। सोनम ने आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। तस्वीरों को साझा करते हुए सोनम ने प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की है। तस्वीरों में सोनम आनंद आहूजा की गोद में लेटी हुईं हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारे चार हाथ आपको उठाने के लिए बेताब हैं। दो दिल हर कदम पर आपके साथ हैं। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।'

सोनम के इस पोस्ट के बाद फैंस एवं सेलिब्रिटी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अभिनेत्री सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद ए आहूजा की मुलाकात साल 2014 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। फिर ये दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों परिवार की सहमति से 8 मई, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए।

सोनम और आनंद बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं और अब जल्द ही यह कपल माता पिता बनने के लिए पूरी तरह से तैयार, खुश और उत्साहित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें