श्री ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण महिला सभा गोलाघाट का शपथ ग्रहण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री ब्राह्मण सभा एवं ब्राह्मण महिला सभा गोलाघाट का शपथ ग्रहण






अमित नागोरी

- श्री ब्राह्मण सभा गोलाघाट का शपथ ग्रहण 


हाल ही में स्थानीय महेश्वरी भवन में आयोजित किया गया । इस दौरान श्री ब्राह्मण सभा गोलाघाट एवं श्री ब्राह्मण महिला सभा की संयुक्त सभा का आयोजन किया गया जिसमें दोनों नवगठित कार्यकारिणी समितियों को  निवर्तमान अध्यक्ष एवं समाजसेवी जगदीश शर्मा ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई । सर्व प्रथम नव निर्वाचित अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ,महामंत्री रवि शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामौतार पारीक ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली । तत्पश्चात रितेश शर्मा मंत्री (बोकाखात) ,राजेश सहल मंत्री (सरूपथार) , अरूण शर्मा मंत्री (बोगीजान ),ललित मिश्रा मंत्री (उडियामघाट) को शपथ दिलाई गई । घनश्याम शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ।  कार्यसमिति के सदस्यों में  श्रवण पारीक, ओम प्रकाश पारीक , दीपक शर्मा (होन्डा) , महेश शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, गौरी शंकर शास्त्री, विकास गौतम (बोकाखात), संजय शर्मा (जी.एस), संजय शर्मा (शर्मा स्वीट), मनोज शर्मा (सी.ए) , नवीन शर्मा, सी.एम शर्मा (बोकाखात), बबलु शर्मा, रजत शर्मा (सरुपथार), सुशील शर्मा, एवं राकेश शर्मा को भी शपथ दिलाई गई । रूपनारायण शर्मा (नुमालीगढ), देवीदत मिश्रा, जगदीश शर्मा ,बनवारी लाल पारीक एवं प्रभात शर्मा को मार्गदर्शक मन्डल में शामिल किया गया है । श्री ब्राह्मण महिला सभा की अध्यक्षा ममता पारीक, सचिव मनिषा शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष रमा शर्मा एवं खुशी शर्मा को श्री जगदीश शर्मा ने पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण के पश्चात नये अध्यक्ष ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई जिसमें 3  मई को परशुराम जयंती मनाने का निर्णय लिया गया । सभा के अंत में धन्यवाद ज्ञापन रवि शर्मा ने किया एवं अध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने सभा भंग की घोषणा की और सभी समाज बन्धुओं ने प्रीतिभोज का आनंद लिया । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```