सिलचर से मदन सिंघल
तेरापंथ युवक परिषद सिलचर द्वारा रामकृष्ण विवेकानंद सोसायटी द्वारा संचालित भाराखाई चाय बागान स्थित श्री माँ कोचिंग सेंटर के बच्चों को नोटबुक, पेन, टॉफी इत्यादि वितरण किए गए। गौरतलब है कि इस कोचिंग सेंटर में बागान के कर्मचारियों के 100 बच्चों को शिक्षा व सामाजिक विचार की शिक्षा दी जाती है। इस अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद सोसायटी के मंत्री श्री सुप्रदीप दत्ता रॉय ने परिषद के कार्यों की सराहना की वह बच्चों को बताया कि उन्हें अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी है ताकि वह एक श्रेष्ठ नागरिक बन सकें और देश की सेवा कर सके। इस अवसर पर परिषद के पूर्व अध्यक्ष जीवराज मरोठी व वर्तमान उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद बैद और मंत्री जयंत चोपड़ा भी उपस्थित थे। बच्चों का शिक्षा के प्रति उत्साह देखकर जीवराज मरोठी ने बच्चों को जीवन में ऊंचे आदर्श रखने व अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा दी। मंत्री जयंत चोपड़ा ने बच्चों तथा पधारे हुआ सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया! यह जानकारी तेयुप मंत्री जयंत चोपड़ा ने दी!







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें