महामृत्युंजय मंदिर में मारवाड़ी महिला मंच, नगांव ने शौचालय का निर्माण करवाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महामृत्युंजय मंदिर में मारवाड़ी महिला मंच, नगांव ने शौचालय का निर्माण करवाया




पूजा माहेश्वरी


नगांव ।भारत देश को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए हमें अपने से शुरुआत करनी होगी क्योंकि जब तक लोग खुद जागरुक नहीं होंगे तब तक हमारे देश में साफ सफाई का होना नामुमकिन है।हमें देश के हर घर में शौचालय बनवाने होंगे। हर शहर, हर गांव की सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक शौचालय बनवाने होगें उक्त बातें नगांव मारवाड़ी महिला मंच की अध्यक्ष भारती नाहटा ने महामृत्युंजय मंदिर स्थित वेद विद्यालय में शौचालय के उद्घाटन करते हुए कहीं । नगांव मारवाड़ी महिला मंच ने महामृत्युंजय मंदिर की मृत्युंजय वेद विद्यापीठ में दो शौचालय व एक स्नान घर का निर्माण बच्चों के लिए करवाया है।
जिसका उद्घाटन गत दिनों मंच की अध्यक्षा श्रीमती भारती नाहटा द्वारा किया गया है। वेदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मृत्युंजय वेद विद्यापीठ के प्रमुख आचार्य दिलीप खनाल ने इसका उद्घघाटन बहुत ही सुन्दर तरीके से करवाया। महिला मंच को बहुत बहुत शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।मंच द्वारा बच्चों, शिक्षकों , कर्मचारियों व वहां कार्यरत मजदूरों को अल्पाहार के डिब्बे वितरित किए गए। शौचालय न केवल प्रदूषण और बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है बल्कि एक साफ-सुथरे सामुदायिक पर्यावरण के लिए भी जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव मंजू कोठारी, कोषाध्यक्षा सुमित्रा अग्रवाल, शकुन्तला कर्वा, प्रेम टिबड़ेवाल,लता अग्रवाल, वीणा मोर, पुष्पा जाजोदिया,हर्षदा सोलंकी, आशा बगड़िया, लीला अग्रवाल, संतोष भजनका, संतोष शर्मा, संगीता पोद्दार , आशा अग्रवाल, मंजू मंगलूनिया आदि का योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें