वनगांव मे मंत्री विमल बोरा द्वारा जमीन पट्टा वितरित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

वनगांव मे मंत्री विमल बोरा द्वारा जमीन पट्टा वितरित




दयानंद सिंह


मोरानहाट। डिब्रुगढ़ जिला के मोरान राजस्व कार्यालय के अंतर्गत मेसलौ भराली टंगिया वन गांव है जिसमें 19परिवार वास करते हैं।बहुत दिनों से लोग भूमि पट्टा की मांग कर रहे थे।गत् विधानसभा चुनाव में टिंगखांग के विधायक विमल बोरा ने पट्टा देने का वादा किया था।जिन19लोगों ने गांव बसाया था वे अब नहीं रहे लेकिन उनकी संतानें हैं।आज असम सरकार के उर्जा मंत्री विमल बोरा के मेसलौ भराली टंगिया वनगांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।विमल बोरा ने गांव बसाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।कुल19परिवार और 4सामाजिक संगठनों को भूमि पट्टा प्रदान करते हुए मंत्रीजी ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।उनके साथ डिब्रुगढ़ के उपायुक्त डा विश्वजीत पेगुऔर मोरान की राजस्व चक्राधिकारी डा संगीता शर्मा भी थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```