पूजा माहेश्वरी
नगांव । राजस्थानी युवक संघ द्वारा आयोजित होली प्रीति सम्मेलन कल शुक्रवार को श्री मारवाड़ी पंचायत भवन में संपन्न हुआ । प्रीति सम्मेलन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आरंभ से पूर्व संघ के उपाध्यक्ष मुकेश पोद्दार ने कार्यक्रम की उद्घोषणा की । बाद में संघ के अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने स्वागत भाषण दिया । तत्पश्चात श्री गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । श्रृष्टि विहानी ,गितिका अग्रवाल , भाविका झंवर ,काब्या चोरड़िया और हर्षिता चौधरी ने श्री गणेश वंदना की नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी । ज्ञातव्य हो कि स्व सागरमल नाहटा स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता के ग्रुप ए की विजेता प्रथम हर्षिका पोद्दार , द्वितीय काब्या बिहानी और तृतीय तृषा पोद्दार , ग्रुप बी की विजेता प्रथम मुस्कान चौधरी , द्वितीय यशिका दुगड़ और तृतीय गुंजन चोरड़िया और ग्रुप सी की विजेता प्रथम लक्ष्मी बोकाडिया , द्वितीय नैना पेडिवाल व तृतीय गीतिका अग्रवाल को पुरस्कार प्रदान किए गए । तीनों ग्रुप की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नृत्यांगनाओं के नृत्य को होली प्रीति सम्मेलन कार्यक्रम में दोहराने का मौका मिला । सानवी भजनका, काव्या बिहानी, निरा दुगड़, हंसिका शर्मा, भाविका अग्रवाल, आरव वर्मा, शिवम् अग्रवाल, रोनक अग्रवाल, नक्ष भजनका,मयंक बिहानी, मुकेश पेडिवाल, यशिका दुगड़ और गुंजन चोडरिया ने सामुहिक नृत्य प्रस्तुत किया । हास्य से ओत प्रोत एक एकांकी पर यशोदा धूत , रुचि पेडिवाल , पूजा माहेश्वरी और वंदना माहेश्वरी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
अंजलि अग्रवाल, मिस्टी भजनका, पायल खेतावत, और मुस्कान जाजोदिया और संघ के अध्यक्ष मनोज जाजोदिया ने असमिया व राजस्थान की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया । जिसमें असम का बिहु नृत्य था तो राजस्थान का घुमर नृत्य था। दोनों प्रदेश की संस्कृति का समन्वय देखने को मिला । इस नृत्य की कोरियोग्राफी अंजलि अग्रवाल ने की । सुरेश शर्मा ने हास्य व्यंग प्रस्तुति के बाद शंकर लाल वर्मा एण्ड पार्टी चंग की थाप पर होली के परंपरागत गीत प्रस्तुत कर मरूधरा की याद दिलादी । होली प्रीति सम्मेलन के इस कार्यक्रम का संचालन युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष अजित माहेश्वरी और संघ की युवती विभाग की पूर्व संयोजिका पूजा माहेश्वरी ने किया । चंग पार्टी के प्रमुख शंकर लाल वर्मा को , स्व सागरमल नाहटा स्मृति एकल नृत्य प्रतियोगिता के प्रायोजक प्रेम नाहटा को ,हाल ही में संपन्न हुए पौरसभा चुनाव में वार्ड नं 4 से पार्षद बनी हेमा झंवर को , नृत्य कोरियोग्राफी के लिए शिखा जैन और कुशल मंच संचालन के लिए पूजा माहेश्वरी को फुलम गोमछा से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में शिखा जैन द्वारा कोरियोग्राफ किया गया शिव तांडव नृत्य में कृष्ण जोगनी, गोपाल बालाजुरिया,पुलकित खेरिया, दिया भडेच, गौरिका अग्रवाल, कशिश अग्रवाल, रिधिमा बालाजुरिया,सिया दस्सनी, मानसी अग्रवाल, यश दुगड़ मयंक शर्मा, कृष्ण बालाजुरिया और रोशन अग्रवाल ने प्रस्तुत कर खुब तालियां बटोरी । लाकडाउन पर आधारित सामूहिक नृत्य नैना पेडिवाल , बृष्टी भजनका, सारिका राजपुरोहित, पूर्वी अग्रवाल, पायल दुगड़, अक्षरा वर्मा, श्रृष्टि बोथराऔर ख़ुशबू पाटोदिया ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम समापन से पूर्व उपस्थिति पुरस्कार प्रदान किया गया और संघ के सचिव अजित कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया । कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारि उपस्थित थे । होली प्रीति सम्मेलन को सफल बनाने में झुमर दुगड़, उपाध्यक्ष द्वय मुकेश पोद्दार व मालचंद अग्रवाल , विनय अग्रवाल ,अनुप पोद्दार , मुकेश अग्रवाल , प्रवीण डागा , ललित खेतावत , वंदना माहेश्वरी , अंजलि अग्रवाल और वरुण अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा ।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें