दयानंद सिंह
मोरानहाट। कहते हैं "जल ही जीवन है "।जिस तेजी से ग्लेशियर पिघलने लगे हैं और जलस्तर नीचे जा रहा है ,वह दिन दूर नहीं कि पानी के लिए युद्ध होगा।जल संचय करने और जल की महत्ता के प्रति आम जनता को जागरूक बनाने के लिए आयल इंडिया लिमिटेड(मोरान) मे विश्व जल दिवस मनाया गया।छात्रों के बीच चित्रांकन और आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।साथ ही एक साईकिल रैली निकाली गई जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और सीआईएसएफ जवानों के साथ साथ गायक नील आकाश ने भाग लिया।उन्होंने राहगीरों के बीच पर्चे बांटे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें