गुवाहाटी-- गुवाहाटी नगर निगम की 31 नंबर वार्ड की पार्षद रत्ना सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान को चरितार्थ करते हुए अपने वार्ड के दीवारों पर लगे पोस्टरों को अपने हाथों से अपनी सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ हटाकर साफ किया। गौरतलब है कि 26 अप्रैल को पार्षद के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भावेश कलिता ने उन्हें शपथ दिलाई थी और मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा ने सभी विजेता पार्षदों के साथ उन्हें भी सम्मानित किया था। इसके साथ ही रत्ना सिंह अपने वार्ड की उन्नति के लिए सक्रिय हो गई। अपने वार्ड उन्नयन अभियान की शुरुआत उन्होंने स्वच्छता अभियान से की। दीवारों पर जहां-तहां उनके चुनावी प्रचार में लगे पोस्टरों को उतार कर साफ कर स्वच्छता का अनुकरणीय संदेश उन्होंने दिया। अन्य उम्मीदवारों के पोस्टरो को भी उन्होंने अपनी सहयोगी महिला कार्यकर्ताओं के साथ सफा कर स्वच्छता अभियान को बल दिया। पार्षद के इस कार्य की सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी सराहना की है।
!->
स्वच्छ गुवाहाटी अभियान में अनुकरणीय उदाहरण पेश किया पार्षद रत्ना सिंह ने
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)













कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें