जीएमसी चुनावः 57 वार्डों के लिए मतदान जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीएमसी चुनावः 57 वार्डों के लिए मतदान जारी

गुवाहाटी। गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के 60 में से 57 वार्डों के लिए शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे मतदान आरंभ हो गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 वर्षों के बाद जीएमसी का चुनाव हो रहा है। कोरोना एवं विभिन्न कारणों से चार वर्षों की देरी से इस बार चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में मुख्य रूप से सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कामरूप (मेट्रो) जिला के उपायुक्त पल्लव गोपाल झा पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 7.30 बजे से आरंभ मतदान प्रक्रिया शाम 4.30 बजे समाप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम चुनाव में पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है। जीएमसी चुनाव के लिए कुल 757 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ-साथ तीन मतदान अधिकारियों तैनात किया गया हैं। शांतिपूर्ण मतदान के लिए काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनात की गई है।

चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए, जीएमसी के पूरे क्षेत्र को 8 जोन 76 सेक्टरों में बांट कर एक प्रशासनिक और एक पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। 80 मतदान केंद्र सिर्फ महिलाओं द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि जीएमसी के कुल 60 वार्डों में से 5, 6 और 22 नम्बर वार्डों के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध पहले ही विजयी घोषित किये गये हैं, जिसके चलते इन वार्डों में मतदान नहीं हो रहा है।

इस बार के चुनाव में कुल 797,807 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 397,128 पुरुष, 400,654 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। मतों की गिनती 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे से मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर पर होगी, उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```