एलआईसी के आईपीओ का मूल्य दायरा होगा इतने रुपये प्रति शेयर - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

एलआईसी के आईपीओ का मूल्य दायरा होगा इतने रुपये प्रति शेयर



नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में निवेश का इंतजार खत्म हो गया। एलआईसी ने अपने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 902 रुपये से 949 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को निवेश में 60 रुपये की छूट देगी, जबकि खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 40 रुपये की छूट दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी का आईपीओ 4 मई को खुलने की उम्मीद है। वहीं, इस निर्गम के 9 मई को बंद होने का अनुमान जताया जा रहा है।

हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध से शेयर बाजार में आए उतार-चढ़ाव की वजह से एलआईसी के आईपीओ की योजना भी प्रभावित हुई। पिछले हफ्ते सरकार ने निर्गम के आकार को 5 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी करने का फैसला किया है। सरकार एलआईसी के आईपीओ से 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद कर रही है।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने सेबी के पास एलआईसी के आईपीओ के लिए संशोधित रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा कराया है। इससे पहले सरकार ने फरवरी में देश की सबसे बड़ी दिग्गज बीमा कंपनी में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी यानी 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी। इसके बावजूद एलआईसी का आईपीओ देश का सबसे बड़ा निर्गम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें