निखिल कुमार मुन्दडा
होजाई। मारवाड़ी पंचायत लंका के तत्वाधान में रविवार को स्थानीय श्री राम मंदिर परिसर में नवगठित नगरपालिका के सदस्यों हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मारवाड़ी पंचायत के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में नगरपालिका लंका के उपाध्यक्ष राजीव शील सहित वार्ड सदस्य अभिजीत दास,श्रीमती कंचन सिंह,श्रीमती रमा मजूमदार,विश्वजीत दे,श्रीमती मौसमी दास,श्रीमती मित्रा चंद्रपाल का पुलाव गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में उपस्थित उपाध्यक्ष राजीव शील व वार्ड सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगरपालिका की सक्रिय भूमिका से नगर स्वच्छ रखन, रास्तों की स्थिति सुधारने नालों की साफ-सफाई के अलावा अन्य समस्याओं का समाधान होगा जिससे लंका एक स्वच्छ शहर के रूप में जाना जाएगा। वहीं उपाध्यक्ष राजीव शील, विश्वजीत दे रमा मजूमदार,श्रीमती मित्रा चंद्रपाल ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कहा कि लंका वासियों ने जिस विश्वास के साथ हमें उक्त जिम्मेदारी सौंपी है हम हर संभव प्रयास करेंगे कि लंका की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने लंका वासियों के सहयोग व मार्गदर्शन कि कामना की। सम्मान समारोह में मारवाड़ी पंचायत के सुखराज शर्मा,विनोद कोचर, बाबूला प्रजापत, दामोदर भीलवाड़ा,केदार बजाज, ताराचंदजी, दीपक अग्रवाल, गोविंद शर्मा, मोहन शर्मा,नवरत्न शर्मा,श्रीचंद अग्रवाल उपस्थित थे। वहीं नवगठित नगर पालिका की अध्यक्ष प्रतिमा साहा व अन्य कई सदस्य किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके।।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें