श्याम बाबा का शीश सिलचर पंहुचा, भक्तों ने ढोल नगाड़े से स्वागत किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्याम बाबा का शीश सिलचर पंहुचा, भक्तों ने ढोल नगाड़े से स्वागत किया







सिलचर से मदन सिंघल


श्री श्याम भक्त मंडल द्वारा श्री नृसिंह अखाड़ा में भव्य मंदिर बनाया जा रहा है इस मंदिर का उद्घाटन 8 मई को विधी विधान से किया जायेगा. कोलकाता के विद्वान पंडितों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. मंडल के महासचिव सुनील तोसावार जयपुर से श्याम बाबा का शीश लेकर खाटूधाम पहुंचे वहाँ विधी विधान से पूजा अर्चना की गई तथा रातभर खाटूधाम में रखा गया.मंगलवार दोपहर को सुनील तोसावार हवाई जहाज से श्याम बाबा का शीश गोद में लेकर आये भक्तों में खुशी की लहर छा गयी. बताया गया कि श्याम बाबा के शीश के अलावा एक तरफ सालीग्राम गरूड़ भगवान तो दुसरी तरफ लड्डू गोपाल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी. उसी दिन भगवान शिव मंदिर का भी उद्घाटन किया जायेगा. रात में श्री श्याम भक्त मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिहानी बिल्डिंग में ढोल नगाड़े बजाकर स्वागत किया भजन कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया.रोजाना भक्तों द्वारा उद्घाटन की तैयारी की जायेगी.ऐसा संकल्प लिया गया. हर महीने घर घर कीर्तन तथा हर पूर्णिमा को अन्नपूर्णा सेवा के तहत भंडारा लगाया जाता हैं. सैंकड़ों परिवार मंडल से जुड़े हुए हैं तथा भंडारा की अग्रिम बुकिंग काफी हो रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें