गुवाहाटी--गुवाहाटी नगर निगम के वार्ड नंबर 16 से विजयी हुए पार्षद प्रमोद स्वामी का आज पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा उनके निवास पर जाकर अभिनंदन किया गया। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल एवं प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल ने असमिया फूलाम प्रदान कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पार्षद को सम्मेलन की और से एक बधाई संदेश भी दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रमोद स्वामी सम्मेलन के राजनीतिक चेतना समिति के प्रांतीय संयोजक भी है। तथा विगत विधान सभा चुनावों के दौरान सम्मेलन ने इनके सहयोग से राजनैतिक दलों को मारवाड़ी समाज के उम्मीदवारों को टिकट देने हेतु ज्ञापन भी दिये थे।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें