गुवाहाटी-- आठगांव स्थित मारवाड़ी अस्पताल के चिकित्सा विभाग के प्रमुख डॉ. दिनेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में अस्पताल में नि:शुल्क रक्तचाप जांच शिविर का आयोजन उच्च रक्तचाप सप्ताह के अवसर पर किया गया।इस अवसर पर डा अग्रवाल ने कहा कि “हम इस पूरे सप्ताह देश के साथ उच्च रक्तचाप सप्ताह मना रहे हैं। दरअसल हाइपरटेंशन दिवस की वास्तविक तिथि 17 मई थी, लेकिन हमने पूरे सप्ताह को उच्च रक्तचाप सप्ताह के रूप में मनाने की योजना बनाई। हमें नियमित रूप से बीपी की जांच करनी चाहिए क्योंकि यह हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि हम कभी नहीं जानते कि हमारा बीपी कब हाई या लो हो जाए। आज हमारे कैंप में ऐसे 7 लोग मिले जो वास्तव में नहीं जानते कि बीपी हाई है। ऐसे में उन्हें खतरा था। इस तरह बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने जीवन में बीपी की जांच नहीं की है और जो वास्तव में अपने रक्तचाप की स्थिति के बारे में नहीं जानते हैं। इसलिए, बीपी की नियमित जांच बहुत महत्वपूर्ण है इस शिविर मे 115 मरीजों की जांच की गई। जिनमें से कई को उच्च रक्तचाप है। हास्पिटल जून मे एक और मुफ्त शिविर आयोजित करने जा रहा हैं।जो पूरी तरह से मधुमेह जांच पर होगा और इसे 'मेगा मधुमेह जांच शिविर' नाम दियाजायेगा।
उच्च रक्तचाप जांच शिविर शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ। शिविर में भाग लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 115 थी। शिविर का आयोजन इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन के सहयोग से किया गया था। डॉ. दिनेश अग्रवाल के साथ, शिविर में डॉ. अग्रवाल की सहायता करने के लिए ध्रुबज्योति ज्योति बोरो, दीपांकर सरकार और दीपज्योति पटोवरी उपस्थित थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें