रंगिया महकमाधिपति एकीकृत कार्यालय भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रंगिया महकमाधिपति एकीकृत कार्यालय भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति


अरुणा अग्रवाल

- विधायक भवेश कलिता ने रंगिया बासियों की ओर से मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

रंगिया। रंगिया महकमा की जनता के लंबे समय की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में एक मजबूत कदम के तौर पर रंगिया महकमा एकीकृत कार्यालय के लिए नए भवन के निर्माण को राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार के साधारण प्रशासन विभाग की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने वाला यह राज्य के भीतर पहला एकीकृत महकमाधिपति कार्यालय है। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्तावित कार्यालय का निर्माण रंगिया स्टेशन के समीप रंगिया उन्नयनखंड परिषर पर किया जायेगा। मालूम हो कि इस कार्यालय का निर्माण लगभग 17.92 करोड़ रु. की परियोजना लागत से किया जाएगा। निर्माण होने वाले इस महकुमाधिपति कार्यालय के साथ 10 अन्य सरकारी विभाग संयोजित होंगे। बताया गया है कि इस कार्यालय के बनने से रंगिया के लोगों के विभिन्न प्रशासनिक कार्यों को सुचारु बनाने की उम्मीद है। रंगिया के विधायक भवेश कलिता ने रंगिया के लोगों की लंबे समय की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में यह कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिश्व शर्मा महकमा वाशियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```