यूक्रेन का दावा, अब इस देश पर हमले की तैयारी में रूस - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

यूक्रेन का दावा, अब इस देश पर हमले की तैयारी में रूस



कीव। यूक्रेन और रूस के बीच जंग दस सप्ताह पुरानी हो चुकी है। दस सप्ताह बीत जाने के बाद रूस बार-बार यूक्रेन पर भारी तो पड़ रहा है, किन्तु लड़ाई जीत नहीं सका है। ऐसे में यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस एक अन्य देश मोल्दोवा पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

मोल्दोवा पूर्वी यूरोप में यूक्रेन और रोमानिया के बीच में बसा एक देश है। वर्ष 1991 तक मोल्दोवा भी सोवियत संघ का हिस्सा था। सोवियत संघ टूटने के बाद मोल्दोवा भी अलग देश बन गया। 1992 में मोल्दोवा से अलग हुए ट्रांसनिस्ट्रिया से मोल्दोवा के संबंध अच्छे नहीं है। ट्रांसनिस्ट्रिया रूस के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ट्रांसनिस्ट्रिया इलाके में पिछले दिनों दो बम धमाके हुए हैं। अब इन्हीं बम धमाकों के आधार पर यूक्रेन दावा कर रहा है कि रूस नौ मई के आसपास मोल्दोवा पर हमला करने की तैयारी में है।

दरअसल दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की याद में रूस हर साल नौ मई को विजय दिवस मनाता है। ऐसे में मोल्दोवा पर हमला कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ट्रांसनिस्ट्रिया की आजादी का एलान भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन से ट्रांसनिस्ट्रिया के बीच एक कॉरीडोर विकसित करना चाहता है। इसके रूस के लिए मोल्दोवा ही नहीं, यूक्रेन पर चल रहे हमले को और विस्तार देना आसान हो जाएगा। इससे रूसी सेनाएं पश्चिम की ओर से यूक्रेन के ब्लैक सी पोर्ट शहर ओडेसा की ओर आसानी से बढ़ पाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```