आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन हुआ महंगा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन हुआ महंगा



नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दर (एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट) में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

इस बढ़ोतरी के बाद इन दोनों बैंकों से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह का कर्ज लेना अब महंगा हो गया है। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की बढ़ी हुई ब्याज दर 4 मई से लागू हो गई। वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की बढ़ी हुई ब्याज दर 5 मई (गुरुवार) से लागू हो गई है।

आईसीआईसीआई बैंक के मुताबिक, आरबीआई की नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट के मुताबिक बैंक के एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को बढ़ा दिया गया है। आईसीआईसीआई बैंक की बेवसाइट के मुताबिक इसे 0.40 फीसदी बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। इसी तरह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी खुदरा लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने एक अक्टूबर, 2019 से फ्लोटिंग रेट वाले सभी पर्सनल और रिटेल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था। एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट किसी लोन पर ब्याज की न्यूनतम दर होती है। एक्सटर्नल बेंचमार्क में आरबीआई रेपो रेट भी शामिल है। दरअसल यह किसी लोन पर ब्याज की न्यूनतम दर होती है। हालांकि, बैंक कोई भी एक्सटर्नल बेंचमार्क तय करने के लिए स्वतंत्र है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```