होजाई (असम)। राज्य के कृषि आदि मामलों के मंत्री अतुल बोरा के काफिले में शामिल एक वाहन गुरुवार को होजाई जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया है।
बताया गया कि मंत्री बोरा बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए होजाई पहुंचे थे। इसी दौरान होजाई में राष्ट्रीय राजमार्ग-54 पर मंत्री के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया गया कि सेना के सेना के एक वाहन को ओवरटेक करते समय मंत्री के काफिले में शामिल बोलेरो कार सेना के वाहन के पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को तुरंत स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें