मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



पूजा माहेश्वरी


- नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितू पोद्दार , सचिव करण अग्रवाल सहित कार्यकारिणी समिति ने शपथ ली

नगांव। मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा का शपथ विधि समारोह श्री हनुमान मंदिर भवन में रविवार को संपन्न हुआ । सर्वप्रथम मंच पर अध्यक्ष नितिन मुन्दडा के साथ ही मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष मोहित नाहटा , विशिष्ट अतिथि नेशनल डायरेक्टर प्रियंका नाहटा , मंडलीय सहायक मंत्री विनीत मोर , शाखा सचिव चाहत अग्रवाल को मंचासीन करवाया गया।
त्तपश्चात सभा प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष नितिन मुन्दडा ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में सदस्यों द्वारा मिले सहयोग के लिये धन्यवाद दिया। अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वाह करते हुए आमंत्रित सभी अतिथियों का फुलाम गोमछा से सम्मान किया गया। नगांव पौरसभा में वार्ड नं 4 की विजयी पार्षद समाज की हेमा झंवर का भी फुलाम गोमछा से सम्मानित किया गया ।
त्तपश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष नितु पौद्दार को मुख्य अतिथि मोहित नाहटा ने शपथ दिलवाई तथा विशिष्ट अतिथि प्रियंका नाहटा ने उपाध्यक्ष विनीत मोर,पंकज गाडोदिया व चाहत पौद्दार , सचिव करण अग्रवाल , कोषाध्यक्ष यश तोदी , सह सचिव दिव्या वर्मा , रजत केजडीवाल को शपथ दिलवाई । कार्यकारिणी सदस्य विवेक तोदी , नारायण पारिक , नंदा मोर , अंकित खेतावत , मनीष गाड़ोदिया , रितु कुहाड , नितु सोलंकी , दिपमाला बोकडिया , मधु पौद्दार , निलम मोर ने भी शपथ ली । स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में मोनिका जाजोदिया , राजु राजपूरोहित , रूपेश जालान , मनोज मंगलुनिया , अमित शर्मा , मधु तोदी , अंशुल अग्रवाल , उदय सेठिया तथा केशव मुन्दडा को समिती में लिया गया ।
अध्यक्षा नितु पौद्दार ने अपने संबोधन में सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभा के सम्मुख प्रस्तुत की ।
अपने प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत माता - पिता सम्मान के तहत बसंत खदरिया व सरोज खदरिया का फुलाम गोमछा व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मान किया ।
विशिष्ट अतिथि नेशनल डायरेक्टर प्रियंका नाहटा ने अपने संबोधन में व्यक्ति विकास के बारे में , संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलने से ही संगठन मजबूत होगा । उन्होंनेे कहा संगठन ही हमारी शक्ति है हमें इस पर ध्यान देना होगा । उन्होंने सदस्यों को अपने बोलने की शैली पर ध्यान देने पर जोर दिया ।
मुख्य अतिथि मोहित नाहटा ने सभा को संबोधित करते हुए नगांव शाखा द्वारा किये जा रहे सभी कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि नारी शक्ति का नगांव शाखा में बहुत सम्मान है जिसका उदाहरण शाखा की पहली अध्यक्षा निर्मला आलमपुरिया और अब नितु पौद्दार को अध्यक्षा के रूप में चुना गया है । उन्होंने कहा किसी भी संस्था में किसी भी नारी का उच्च पद पर आसीन होना अपने आप में बहुत मायने रखता है क्योंकि उन्हें अपने घरेलू कामों में भी समय देना होता है फिर संगठन में भी । दोनों जगह सामंजस्य स्थापित करके रखना पडता है ।
उन्होंने कहा कि हमें नगांव शाखा को किसी भी प्रकार का निर्देश देने की जरूरत नहीं पडती शाखा स्वयं ही सभी कार्य संपादित कर लेती है । सभा को मंडल डी के सहायक मंत्री विनीत मोर ने भी संबोधित किया ।
अध्यक्ष नितिन मुन्दडा ने मेगा वैक्सीनेशन कैंप के संयोजक करण अग्रवाल व कैंप के सहयोगी मारवाड़ी सम्मेलन का तथा जिला प्रशासन की समिति जिसमें कोरोना मरीजों को फोन पर सलाह देने व उनकी सहायता के लिये 24 घंटे तत्पर रहने के लिए निर्मला आलमपुरिया , नितु पौद्दार , डिम्पल शर्मा , रितु कुहाड , पिंकी कनोई व दिव्या वर्मा को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
उन्होंने अपने कार्यकाल में किये गये सहयोग के लिये सलाहकारों संजय गाड़ोदिया ,कमलआलमपुरिया , संजय पौद्दार व जुगल मोर तथा सदस्यों व समिती संयोजक विवेक तोदी , पंकज गाडोदिया , रजत केजडीवाल , पवन किल्ला , मनोज मंगलुनिया , नितु पौद्दार ,सौरभ गाडोदिया , रूपेश जालान , यश तोदी को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
अंत में सचिव के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई ।
सभा में शाखा सदस्यों के साथ ही सलाहकार , समाज बंधु , विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी , पत्रकार बंधु उपस्थित थे । मंच संचालन सचिव चाहत पौद्दार ने किया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```