फैंसी बाजार में नगर निगम का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार में नगर निगम का सफाई अभियान युद्ध स्तर पर जारी






गुवाहाटी-- गुवाहाटी नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण करते ही अपने अपने वार्ड की समस्याओं की सुध लेनी शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 17 में वार्ड पार्षद स्निग्धा मजूमदार गत दो दिनों से सफाई अभियान का नेतृत्व स्वयं उपस्थित रहकर कर रही है। आज दूसरे दिन भी फैंसी बाजार के कई इलाकों में नालों की सफाई, कचरा की सफाई जैसे सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस अवसर पर नगर निगम की डिप्टी मेयर स्मिता राय ने इस सफाई अभियान का औचक दौरा कर निरीक्षण किया। उनके साथ नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रमाकांत सईकिया, सह कार्यकारी अभियंता बबूल बोरा, क्षेत्रीय अभियंता तन्मय दता व अन्य सहयोगी अधिकारी भी थे। पिछले कई दिनों से लगातार जारी बरसात के कारण सड़क पर गंदगी व नाले भी जाम हो गए थे। जिस पर त्वरित व्यवस्था लेते हुए स्थानीय पार्षद ने कार्यवाही की। स्थानीय लोगों ने डिप्टी मेयर स्मिता राय और पार्षद स्निग्धा मजूमदार से अनुरोध किया कि सड़क पर पानी का पाइप फटा हुआ है और स्ट्रीट लाइट की भी आवश्यकता है। लोगों की इस मांग पर उसी जगह से तुरंत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश डिप्टी मेयर ने दिया। स्थानीय व्यवसायी रवि अजीतसरिया,विश्वनाथ गोयंका, पवन गोयंका, ओमप्रकाश अजीतसरिया, राजू लोहिया व अन्य लोगों ने डिप्टी मेयर और पार्षद के इस कदमों की सराहना की। दूसरी ओर वार्ड नंबर 16 के पार्षद प्रमोद स्वामी भी गत कई दिनों से अपने वार्ड की समस्याओं को सुलझाने में सक्रिय हैं। वह स्वयं उपस्थित होकर नगर निगम के कर्मचारियों को उचित आदेश देकर कार्य करवा रहे हैं। 16 नंबर और 17 नंबर वार्ड फैंसी बाजार के दो अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हैं। अतः दोनों ही वार्डों के पार्षद प्रमोद स्वामी और स्निग्धा मजूमदार ने मिलकर पूरे फैंसी बाजार की समस्याओं को सुलझाने पर एक व्यापक रणनीति बनाई। मोहन मार्केट के पास नाला जाम का जायजा भी पार्षदों ने लिया और जल्द ही इसे भी साफ करने का आश्वासन दिया। 16 नंबर वार्ड में प्रमोद स्वामी के नेतृत्व में नगर निगम के कर्मचारियों ने फुटपाथ पर जगह घेर कर बैठे हुए सब्जी व फल विक्रेताओं को हटाकर रास्ते को जाम से मुक्त करवाया। 16 नंबर वार्ड में मच्छरों के प्रकोप को दूर करने के लिए औषधीय धुंए का छिड़काव भी किया गया। दोनों ही वार्ड के बाशिंदों ने दोनों पार्षदों द्वारा चलाए गए इस संयुक्त अभियान की प्रशंसा की। गौरतलब है कि मृगेन शरणीया को द्वितीय बार मेयर बनाने के साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को तत्काल दूर करने का आदेश दिया। इसके लिए नगर निगम के सभी कर्मचारी हर समय उन्हें सहयोग करने के लिए तैयार मिलेंगे। 31 नंबर वार्ड की पार्षद रत्ना सिंह भी गत सप्ताह से अपने वार्ड में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देती नजर आ रही है। उन्होंने दीवारों पर चिपकाए हुए चुनावी पोस्टरों के अलावा अन्य पोस्टरों को भी स्वयं अपने हाथों से साफ कर दीवारो को स्वच्छ बनाया।जाम हुए नालो को गंदगी से मुक्त करवाया। जेसीबी के द्वारा कचरो को उठाकर उचित जगह फेंकवाया गया। 31 नंबर वार्ड के बाशिंदों ने अपने पार्षद के इस कार्य की भी काफी सराहना की है। अगर नगर निगम के सभी पार्षद इस मुस्तैदी से अपने-अपने वार्डो की समस्याओं के समाधान में लग जाते हैं तो गुवाहाटी नगर निगम स्वच्छता का एक अद्वितीय उदाहरण बन जाएगा। इसके लिए स्थानीय बाशिंदों का सहयोग भी काफी अपेक्षित रहता है। ताकि वे स्वच्छ हुए वार्ड में दुबारा गंदगी ना फैलाएं एवं कचरे को फेंकने के लिए एक सुनिश्चित नियम बनाले तथा नालों में प्लास्टिक एवं अन्य सामान न गिराए। दीवारों पर पोस्टर बाजी से भी बचे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```