गुवाहाटी-- गुवाहाटी निवासी राॅबीन अग्रवाल को राउंड टेबल इंडिया के सत्र 2023-24 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है। राउंड टेबल इंडिया के 60 साल के इतिहास में पुर्वोत्तर से राॅबीन अग्रवाल इस पद के लिए चुने जाने वाले प्रथम व्यक्ति है। राउंड टेबल इंडिया के हाल ही में हैदराबाद में हुए चुनाव में श्री अग्रवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। वर्तमान ये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे और जुलाई 2023 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। राउंड टेबल इंडिया एक सामाजिक संगठन है जो कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों की शिक्षा में लगा हुआ है। श्री अग्रवाल पिछले 10 वर्षों से गुवाहाटी सिटी राउंड टेबल 239 के सदस्य हैं और समाज के उत्थान में योगदान देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। श्री अग्रवाल गुवाहाटी के प्रसिद्ध व्यवसायी एमपी अग्रवाल और राधा अग्रवाल के पुत्र हैं। इनके माता-पिता भी लायंस क्लब के सौजन्य से समाज सेवा में काफी सक्रिय रहे हैं। एमपी अग्रवाल लायंस मल्टीपल के पूर्व चेयरपर्सन रहे हैं तथा राधा अग्रवाल तत्कालीन अविभाजित लायंस जिला 322 डी की पूर्व जिलापाल रह चुकी है। समाज सेवा का जज्बा राॅबिन को उनके माता-पिता के द्वारा ही मिला है।
!->
राउंड टेबल इंडिया के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए राॅबीन अग्रवाल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें