अमित नागोरी
असम सरकार के जनसंपर्क तथ्य और जन सयोग विभाग के मंत्री पीयूष हजारिका ने शुक्रवार को गोलाघाट जिले के खूमताई विधानसभा क्षेत्र में चाय बागान अंचलों में निर्माण किए 3 विद्यालयों में दक्षिण हैंगरा , भूलूकीटिंग और हलमिरा चाय बागान आदर्श उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया । दक्षिणहेंगरा आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन कर मंत्री श्री हजारिका ने कहा कि आज से 2 वर्ष पूर्व भाजपा सरकार के दिन में असम चाय बागान के अंचल में 119 विद्यालयों की आधारशिला रखी गई थी । इनमें 96 विद्यालय का उद्घाटन संपूर्ण हुआ और 17 विद्यालय में काम चल रहा है । वही तीन अन्य में भूमि को लेकर प्रक्रिया चल रही है । मंत्री श्री हज़ारिका की माने तो आधारशिला स्थापन करना अच्छा लगता है किंतु स्वयं द्वारा आधारशिला थापन किए गए भवन का उद्घाटन करने का अवसर पाने का मजा ही कुछ और है । मंत्री श्री हज़ारिका ने कहा आधा पढ़कर विद्यालय छोड़ने वाले बच्चे जितने बढ़ेंगे समाज उतना अंधकार में जाते रहेगा । उन्होंने कहा कि सरकार आने वाले समय में चाय बागान अंचलों के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही है साथ ही कहा कि आने वाले समय में बागान अंचलों में और भी कई नए विद्यालय का स्थापन जल्द किया जाएगा । तीनों कार्यक्रम में मंत्रियों के साथ उपस्थित सांसद कामाख्या प्रसाद ताशा ने कहा कि यह विद्यालय केवल चाय बागान के बच्चों के लिए ही नहीं , अपितु सभी के लिए खुले हैं । ब्रिटिश समय से चाय बागान इलाकों में कोई भी हाई स्कूल नहीं होने का उल्लेख कर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह विद्यालय अंचल के विद्यार्थियों को एक अच्छा इंसान बनाने में महत्वपूर्ण दायित्व पालन करेगी । चाय बागान इलाकों में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थी स्कूल जाना ही छोड़ देते हैं कि समस्या को वर्तमान भाजपा सरकार समाधान करने का हर संभव प्रयास करेंगी । कार्यक्रम में खुमताई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मृणाल सैकिया ने संबोधित किया । उनका कहना है कि आज का दिन खुमतायी के लोगो के लिए बेहद अहम दिन है। तीनो विद्यालय में उच्च मानदंड के शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को नियुक्त किया गया है जैसे कि मुख्यमंत्री डॉ हिमन्त विश्व शर्मा का विद्यालयों सम्बंधित स्वप्न रहा । चाय बागान के लोगो के उन्नयन हेतु डॉ शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। सभी कार्यक्रमो में गोलाघाट जिले के उपायुक्त मृगेश नारायण बरुवा , विद्यालय परिदर्शक डॉ समीरन बोरा , विभिन्न विभाग के प्रमुख , बगान के प्रबंधक , स्थानीय लोग उपस्थित थे ।















कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें