सिलचर से मदन सिंघल
श्री एग्रो प्रोडक्ट रबर बागान में शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रबंध निदेशक समाजसेवी गिरजा शंकर अग्रवाल ने कहा कि नियत तिथि पर शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से किया गया।पांच सौ लोगों को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सिलचर से आमंत्रित अतिथियों ने भी बङी संख्या में हिस्सा लिया। उनके लिए जलपान भोजन प्रसाद तथा सभी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का विशेष प्रबंध किया। पंडित विजय शंकर पांडेय टीम ने मुख्य यजमान अनिता निलेश अग्रवाल को विधी विधान से पूजन तथा हवन कराया गया। मंदिर को फुलों से सजाया गया व दिनभर मंदिर में धार्मिक भजन एवं मंत्रोच्चारण से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई। रात में बङी संख्या में भक्तों ने भजन कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लिया उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। बाढ के कारण बाधा आने के बावजूद हर्षोंउल्लास के साथ विधी विधान से भोलेनाथ मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराया गया। श्री अग्रवाल ने सभी अतिथियों पंडित विजय शंकर पांडेय टीम सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतनी दूर आकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें